सैफई : थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भूरे में युवक व उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ग्राम नगला भूरे निवासी विनय कुमार ने 3 मार्च 2026 को थाना सैफई में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उस पर व उसके परिवार पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी व फावड़े से वार किए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को करीब 12 बजे आरोपितों को गांव के पास स्थित पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में प्रिंस पुत्र बलवीर सिंह व अतुल पुत्र बारेलाल यादव निवासी नगला भूरे शामिल हैं।
थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बताया गया है बाकी अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। आपको यह भी बताते चलते हैं घटना के समय थाना पुलिस ने मामला मारपीट की धाराओं में दर्ज किया था बाद में विवेचना के दौरान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जानलेवा हमले की धारा 307 की बढ़ोतरी की गई है उसके बाद आरोपित गिरफ्तार करते हुए जेल दिए गए हैं।
