सैफई : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के नव-नियुक्त कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह से शुक्रवार को यू.पी.यू.एम.एस. एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। संगठन की ओर से कुलपति को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी गई। और विश्वविद्यालय के विकास को लेकर चर्चा हुई।
कुलपति ने कहा कि संस्थान के बेहतर संचालन और प्रगति के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कर्मचारियों को टीम वर्क और जिम्मेदारी के साथ योगदान देने का आह्वान किया।
संगठन के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि कर्मचारियों की ओर से विश्वविद्यालय की हर योजना और गतिविधि में सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। मुलाकात के दौरान महामंत्री राजीव कुमार, राजेंद्र अनुरागी, राजेश कुमार, अमित सिंह, जंत्री प्रसाद शर्मा, सुदीप भदौरैया और राजेश यादव मौजूद रहे।
