सैफई: क्षेत्र के हैवरा स्थित हैवरा कोठी में समाजसेवी स्व. शिवराम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा एवं शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित शांति यज्ञ में आहुति देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

शांति यज्ञ केंद्रीय समाज सेवा समिति के आचार्यों द्वारा वैदिक रीति-विधि से संपन्न कराया गया। आचार्य आदेश यादव शास्त्री, चरण स्वरूप शास्त्री, मचल स्वरूप शास्त्री और राम नारायण बाबा ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत यज्ञ कराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर स्व. शिवराम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में करहल के पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, विधान परिषद सदस्य मुकुल प्रताप यादव सहित परिवार के सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर उन्हें नमन किया। इसके अलावा कुमदेश चंद्र यादव, जितेंद्र प्रताप यादव, अनुज यादव, नीरज यादव, नितुल प्रताप यादव (प्रधान), अमित यादव, सौरभ यादव और अर्पित यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त प्रमोद यादव (प्रधानाचार्य), डॉ. अखिलेश यादव, कृष्ण मोहन तिवारी, हरिओम, कन्हैया, नरेश यादव, सचिन यादव, उमादत्त तिवारी, रणवीर पाल, अरविंद यादव, पिंकू यादव, टिंकू यादव और अनिल यादव समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. शिवराम सिंह यादव समाजसेवा और सरल व्यक्तित्व के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके आदर्शों और कार्यों को क्षेत्र के लोग हमेशा स्मरण करते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भावनाओं का वातावरण बना रहा।
