इटावा : स्व. सुंदर सिंह राजपूत की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर इटावा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर मां सर्जिकल एवं मेडिकल स्टोर के सौजन्य से एक फरवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कृष्णा उत्सव गार्डन, पचावली रोड, इटावा में लगेगा।

आयोजकों के अनुसार शिविर में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा हड्डी रोग, बाल रोग, महिला रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा, दंत रोग और टीबी व चेस्ट रोग से संबंधित समस्याओं की जांच व परामर्श दिया जाएगा। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा कमर, घुटना व गर्दन दर्द, जोड़ों की समस्या, साइटिका, बच्चों से संबंधित रोग, महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं, पेट व आंतों के रोग, दांत और जबड़े की बीमारियों सहित अन्य सामान्य रोगों का परामर्श दिया जाएगा।
इसके साथ ही शिविर में हड्डियों में कैल्शियम की जांच (बीएमडी), स्पायरोमेट्री, बीपी, शुगर और वजन की जांच निःशुल्क की जाएगी। जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
