सैफई : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में शनिवार को यू.पी.यू.एम.एस. एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारियों और अधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद यादव ने डॉ. अंबेडकर के योगदान, उनके विचारों और सामाजिक न्याय की स्थापना में उनकी भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कर्मचारियों से संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने और समानता के सिद्धांतों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में महामंत्री राजीव कुमार, स्वदेश दीक्षित, राजेश कुमार, संजय सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
