सैफई : विधानसभा क्षेत्र में बूथ-स्तर पर मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना और घर-घर जाकर अधिक से अधिक नाम जोड़वाना अब हर कार्यकर्ता की शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए यह अपील विधायक तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर सैफई स्थित आवास पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कहा कि एसआईआर चल रही प्रक्रियाओं के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने नहीं दिया जाना चाहिए और फर्जी नामों को अंकित होने से रोकना जरूरी है; यदि कार्यकर्ता आज से योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो 2027 में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार दिलाने का मार्ग सहज होगा।

कार्यक्रम सैफई स्थित उनके आवास पर हुआ, जिसमें सैकड़ों समर्थक और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि अब घड़ी-घड़ी की तैयारी नहीं बल्कि घर-घर की व्यवस्था और बूथ-वार प्लानिंग चाहिए युवा मतदाताओं का पंजीकरण, दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं की सूची सुनिश्चित करना तथा स्थानांतरित/दिवंगत मतदाताओं के नाम हटवाने की कार्रवाई समय पर कर ली जाए।
कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर उन्हें अलग-अलग प्रकार के उपहार भेंट किए किसी ने सपा का चुनाव चिन्ह साइकिल स्वरूप भेंट किया तो कईयों ने फोटो-फ्रेम व शुभकामना पत्र सौंपे। विधायक तेज प्रताप यादव ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब व्यक्तिगत बधाइयों से बढ़कर संगठनात्मक एकता जरूरी है ताकि अगली लड़ाई में पार्टी का जनाधार मजबूत दिखाई दे।

मौके पर उपस्थित लोगों में विधायक बृजेश कठेरिया, डॉ. विवेक यादव चेयरमैन, एसएमजीआई, इटावा, डॉ. अरविंद यादव सदस्य, जिला पंचायत, रामनरेश यादव सपा विधानसभा अध्यक्ष, जसवंतनगर, चंदगीराम यादव प्रधान, राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकेदार, नगला तेज, बलवीर सिंह यादव (प्रदेश अध्यक्ष, यूपी जल निगम कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन,साथ ही नितुल प्रताप यादव, राधाकृष्ण यादव, अरुणेंद्र उर्फ नीलू यादव, आनंद यादव बबलू, गनेश फौजी, सर्वेश यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, पवन यादव, बलराम सिंह यादव, महावीर सिंह यादव,आदेश यादव, अमलेश यादव, रामफल बाल्मीकि, दिनेश यादव, अमित शुक्ला, पुनीत पाल आदि प्रमुख रहे।
