यूपीयूएमएस में ‘पैथोलॉजी ऑन व्हील्स’ की शुरुआत, पूरे क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज व सरकारी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण
सैफई : 77वां गणतंत्र दिवस सैफई क्षेत्र में हर्षोल्लास, देशभक्ति और संविधान के प्रति आस्था के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, बेहतर इलाज और ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मोबाइल पैथोलॉजी सेवा ‘पैथोलॉजी ऑन व्हील्स’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रारंभ इस सेवा को कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल यूनिट गांव-गांव जाकर पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समय पर जांच और उपचार मिल सकेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में अटल हर्बल गार्डन का शिलान्यास भी किया गया, जिससे औषधीय पौधों के संरक्षण और पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान के संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।

चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार, उपप्राचार्य डॉ. फतेह बहादुर सिंह यादव सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
एसएस मेमोरियल ग्रुप की तीनों संस्थाओं—एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सुघर सिंह मेमोरियल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज और एसएस मेमोरियल एजुकेशन एकेडमी में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इन संस्थानों में सांसद आदित्य यादव एवं कार्यवाहक प्रबंधक कर्मराज यादव की उपस्थिति में प्रधानाचार्य एस.एन. यादव, राजेश राजपूत और डॉ. अवधेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

श्री तिरुपति बालाजी महाविद्यालय सैफई रोड छिमारा में अध्यक्ष अभिलाख सिंह एवं कुंवर उदयवीर सिंह पवार ने ध्वजारोहण किया, जबकि रंजीत सिंह महाविद्यालय रंजीत नगर तुलसीपुर कुम्हावर में निदेशक कुनाल यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
सरकारी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। उपजिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी, कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी के.पी. सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार यादव, फ्लाई हाई स्टडी प्वाइंट एवं फ्लाई हाई शूटिंग एकेडमी सैफई में शरद यादव तथा जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा में प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
