प्रयाग पब्लिक स्कूल करहल के संस्थापक श्रीनिवास यादव की नातिन को पूर्व जनरल एस.एस. गिल ने किया सम्मानित
सैफई (इटावा) : सैफई क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा अक्षरा अरुण, जो ग्राम अतिराजपुर के प्रधान अरुणेंद्र यादव (नीलू प्रधान) की पुत्री हैं, ने देहरादून में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अक्षरा उत्तराखंड के प्रतिष्ठित द एशियन स्कूल, देहरादून में कक्षा 12 की छात्रा हैं। सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विद्यालय के वार्षिकोत्सव (एनुअल फंक्शन) में उन्हें मुख्य अतिथि पूर्व जनरल कर्नल एस.एस. गिल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अक्षरा के बाबा प्रयाग पब्लिक स्कूल करहल के संस्थापक श्रीनिवास यादव हैं, जिन्होंने कहा कि “अक्षरा की सफलता हमारे परिवार ही नहीं, पूरे सैफई क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी लगन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।”
इस उपलब्धि पर सैफई और करहल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने अक्षरा को बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में सांसद आदित्य यादव, विधायक एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष राधाकृष्ण यादव, प्रधान सर्वेश बाबा, सुनील ठाकुर, राकेश यादव, रामबाबू यादव, बलराम सिंह यादव, नितुल प्रताप यादव, रामनरेश यादव, एडवोकेट यदुवीर सिंह यादव, अमित शुक्ला, पुनीत पाल, गजेंद्र आचार्य, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव, पूर्व प्रधानाचार्य नरेश चंद्र भटेले, यदुवीर नारायण दुबे, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, उमेश यादव तोरिका, डॉ. जेपी यादव, मिर्जा अकील वेग, उप प्रधानाचार्य हरीओम यादव, कवि उदयवीर सिंह यादव, प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, शिक्षक ब्रजकुमार यादव, जितेंद्र यादव (डिंपल), एडवोकेट सत्यप्रकाश यादव, इंद्रपाल सिंह यादव, कृष्णकांत यादव, ध्रुव शैलेंद्र सिंह यादव, पूर्व सभासद योगेंद्र सिंह यादव, नंदकिशोर वर्मा, विवेक यादव, भारत सिंह यादव, बबलू सैय्यद, मुआज हुसैन, पत्रकार अशोक गुप्ता, रामकिशोर वर्मा, ग़ौरी शंकर तिवारी, रुपेश यादव, जितेंद्र यादव (अहलादपुर), जीवन यादव, अंकित गुप्ता, सभासद कबीर यादव, हरिओम दुबे, डॉ. सारिक अख्तर, बीटू यादव, सुनील यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
