सैफई : सैफई डायग्नोस्टिक सेंटर से एक बड़ी, सकारात्मक और भरोसेमंद खबर सामने आई है। सैफई तहसील क्षेत्र में स्थित इस प्रतिष्ठित प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के सफल आठ वर्ष पूरे कर लिए हैं। बीते आठ वर्षों से यह सेंटर जांच और डायग्नोस्टिक सेवाओं के क्षेत्र में सटीकता, समयबद्ध रिपोर्ट और मरीजों के भरोसे के लिए जाना जाता रहा है।

इस अवसर पर सेंटर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां केक काटकर आठवां स्थापना दिवस और नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ की सहभागिता रही। स्टाफ सदस्यों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और संस्थान की प्रगति पर खुशी जाहिर की।
इस मौके पर सेंटर के संचालक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने क्षेत्रवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सेंटर का उद्देश्य शुरू से ही यह रहा है कि मरीजों को समय पर, सटीक और किफायती दरों पर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने बताया कि सैफई डायग्नोस्टिक सेंटर आधुनिक चिकित्सा तकनीक से पूरी तरह लैस है। यहां अत्याधुनिक MRI मशीन, CT Scan, अल्ट्रासाउंड तथा पूरी तरह सुसज्जित पैथोलॉजी लैब की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध है, जिससे मरीजों को जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ता।
डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि अब मरीजों को MRI और CT Scan जांच के लिए बड़े सरकारी अस्पतालों में लंबी लाइन लगाने या हफ्तों तक तारीख मिलने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। सैफई डायग्नोस्टिक सेंटर पर MRI और CT Scan की जांच सरकारी दरों के अनुरूप की जा रही है, जिससे आम मरीजों को समय और खर्च दोनों में राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि जांच में देरी के कारण कई बार इलाज भी प्रभावित हो जाता है, इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है।

जांच सेवाओं के साथ-साथ सेंटर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याएं जैसे सिर दर्द, कमर दर्द और रीढ़ की हड्डी से संबंधित रोगों के लिए परामर्श दिया जाता है। हड्डी और जोड़ रोगों में स्लिप डिस्क, घुटनों का दर्द और गठिया जैसी समस्याओं का इलाज भी उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त नाक, कान और गला रोग से संबंधित समस्याओं के लिए ईएनटी परामर्श, खांसी, जुकाम, बुखार, शुगर और बीपी जैसी बीमारियों के लिए जनरल फिजिशियन सेवाएं, पित्त की थैली की पथरी और हर्निया जैसे मामलों में जनरल सर्जरी परामर्श, साथ ही यूरोलॉजी और कैंसर से जुड़े रोगों के लिए विशेषज्ञ सलाह की सुविधा भी सेंटर पर दी जा रही है।

डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि सैफई तहसील क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को कम समय में, किफायती दरों पर और आधुनिक तकनीक के साथ बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना ही सेंटर का मुख्य उद्देश्य है। आठ वर्षों में मरीजों का विश्वास ही इस संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है और आगे भी इसी सेवा भाव के साथ कार्य किया जाता रहेगा।
सैफई डायग्नोस्टिक सेंटर तक पहुंचने के लिए सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास पहुंचा जा सकता है। बैंक के बगल से जाने वाले मार्ग पर लगभग 100 मीटर की दूरी पर यह डायग्नोस्टिक सेंटर स्थित है। इसके अलावा इटावा–मैनपुरी रोड से मुचेरहा गांव होते हुए भी सीधे सेंटर तक पहुंचा जा सकता है।
