सैफई महोत्सव के संस्थापक को सपा परिवार सहित हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
सैफई : सैफई महोत्सव के संस्थापक और सैफई को नई पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की 23वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा और भावनाओं से ओतप्रोत माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर सैफई दिनभर शोक में डूबी रही।

उनकी स्मृति में समाधि स्थल पर पारंपरिक शांति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ की शुरुआत उनकी पत्नी एवं ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव और पुत्र, पूर्व सांसद एवं विधायक तेज प्रताप सिंह यादव ने आहुति डालकर की।
केवल 36 वर्ष की आयु में इस संसार से विदा लेने वाले रणवीर सिंह यादव ने सैफई को एक अलग पहचान दी थी। उनके अथक प्रयासों से सैफई को विकास खंड का दर्जा प्राप्त हुआ और वे सैफई ब्लॉक के प्रथम प्रमुख बने। इसी दौरान उन्होंने सैफई महोत्सव की नींव रखी, जो आज अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त कर चुका है।

यज्ञ स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता सुबह से शाम तक लगा रहा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य अभयराम सिंह यादव, सांसद आदित्य यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव और आर्यन यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में एमएलसी मुकुल यादव, प्रति कुलपति डॉ. रमाकांत यादव, एसएमजीआई चेयरमैन डॉ. विवेक यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ. अरविंद यादव, प्रमुख समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों में राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकेदार, नगला तेज, बलवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष, यूपी जल निगम कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, राजवीर बाबा परासना, भारत सिंह यादव खदरी, प्रदीप यादव आढ़तिया, महोला, रामबाबू यादव प्रधान, रामनरेश यादव,अर्जुन सिंह नगला भूरे, नितुल प्रताप यादव प्रधान, हैवरा, राधाकृष्ण यादव प्रधान, सोनू यादव प्रधान, झिगूपुर, आनंद यादव उर्फ बबलू पूर्व प्रधान, गनेश फौजी मोहनपुरा, सर्वेश यादव प्रधान, हरदोई, सुरेंद्र सिंह यादव राजकीय ठेकेदार, विद्युत, अरुणेंद्र यादव नीलू प्रधान, अतिराजपुर, नरेंद्र यादव राजकीय ठेकेदार, नगला हरनाथ, दफेदार सिंह यादव सैफई, आदेश यादव नगला बरी, पवन यादव प्रधान, सहसारपुर, रामफल बाल्मीकि प्रधान, दिनेश यादव बघुइया, अमित शुक्ला पिडारी सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डालीं।
