सैफई: मैनपुरी की सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन सैफई मे कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया और संगठन को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पार्टी और जनता के बीच मजबूत नाता बनाए रखना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी और जनता की सेवा में पूरी तत्परता दिखाई जाएगी।

जन्मदिन समारोह सैफई स्थित डिंपल यादव के आवास पर एवं सैफई पेट्रोल पंप पर आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने सांसद के चित्र पर तिलक किया और सामूहिक रूप से केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम स्थल नारों और उत्साहपूर्ण माहौल से गूंज उठा, जहां कार्यकर्ताओं ने डिंपल यादव जिंदाबाद और समाजवाद जिंदाबाद के नारे लगाए।
कार्यक्रम में सपा के प्रदेश सचिव के. पी. शाक्य, विधान सभा अध्यक्ष राम नरेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष प्रधान, विजय यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा, रवि विधायक जिला अध्यक्ष छात्र सभा,अशोक यादव, राजेश यादव, मानिक चन्द्र यादव, पंकज यादव, राजेन्द्र जाटव, पुनीत पाल, आदेश वीर यादव, विजय यादव, वीरेंद्र शाक्य, अन्नू रेडियो, आशीष यादव, सतीश पंडा, अजय यादव, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
